अमेरिका भारतीय उत्पादों पर लगाएगा अधिक शुल्क : ट्रंप

by TheUnmuteHindi
अमेरिका भारतीय उत्पादों पर लगाएगा अधिक शुल्क : ट्रंप

अमेरिका भारतीय उत्पादों पर लगाएगा अधिक शुल्क : ट्रंप
अमेरिका, 18 दिसंबर : अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह अब भारत के उत्पादों पर अधिक शुल्क लगाएंगे क्योंकि भारत और ब्राजील उन देशों में शामिल हैं जो कुछ अमेरिकी उत्पादों पर काफी ज्यादा शुल्क लगाते हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत अमेरिका के कुछ उत्पादों पर काफी ज्यादा शुल्क लगाता है और उन्होंने एक बार फिर इसके बदले में भारतीय उत्पादों पर इसी तरह ज्यादा शुल्क लगाने की बात कही है। ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आम तौर पर देखा जाता है कि अगर वे हम पर शुल्क लगाते हैं तो हम भी उन पर उतना ही शुल्क लगाते हैं। लगभग सभी मामलों में वे हम पर शुल्क लगा रहे हैं, जबकि हम उन पर शुल्क नहीं लगा रहे हैं। उन्होंने चीन के साथ संभावित व्यापार समझौते पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की। ट्रंप ने मार-ए-लागो में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अगर भारत हमसे 100 प्रतिशत शुल्क लेता है, तो क्या हम उससे बदले में कुछ नहीं लेंगे? आप वाकिफ हैं, वे साइकिल भेजते हैं और हम उन्हें साइकिल भेजते हैं। वे हमसे 100 और 200 प्रतिशत शुल्क लेते हैं। भारत बहुत ज्यादा शुल्क लेता है। इसलिए अमेरिका ने फैसला किया है कि वह अधिक शुल्क लगाएगा।

You may also like