81
अमेरिका ने गूगल व एपल को टिकटाक एप हटाने के दिए निर्देश
अमेरिका, 14 दिसंबर : अमेरिका ने टिकटाक एप को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार अमेरिकी सांसदों ने अब गूगल व एपल दोनों को एक लेटर भेज कर अपने एप स्टोर से ‘टिकटॉक’ को हटाने के लिए कहा है। अप्रैल में राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा हस्ताक्षरित एक विधेयक के अनुसार ‘टिकटॉक’ के मालिकाना हक वाली चीन की ‘बाइटडांस’ कंपनी को 19 जनवरी तक टिकटॉक से अलग होना होगा, अन्यथा उसे अमेरिकी प्रतिबंध का सामना करना पड़ेगा। ‘चीन मामलों पर प्रतिनिधि सभा की स्थायी समिति’ के अध्यक्ष जॉन मूलनार और वरिष्ठ सदस्य कृष्णमूर्ति ने शुक्रवार को एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और टिकटॉक के सीईओ शो जी च्यू को पत्र लिखा।