अमेरिका ने बांगलादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को लेकर जाहिर की चिंता

by TheUnmuteHindi
अमेरिका ने बांगलादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को लेकर जाहिर की चिंता

अमेरिका ने बांगलादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को लेकर जाहिर की चिंता
अमेरिका, 4 दिसंबर : बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं पर लगातार हो रहे हमलों को लेकर अमेरिका ने चिंता जाहिर की है। जानकारी के अनुसार विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम इस बात को लेकर स्पष्ट हैं कि मौलिक स्वतंत्रता का सम्मान होना चाहिए। अमेरिका ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के बीच धार्मिक और आधारभूत मानवाधिकारों सहित मौलिक स्वतंत्रता के सम्मान का आह्वान किया। पटेल ने कहा, ‘‘सरकारों को कानून के शासन का सम्मान करने की आवश्यकता है, उन्हें आधारभूत मानवाधिकारों का सम्मान करने की आवश्यकता है। हम इस बात पर हमेशा जोर देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का विरोध शांतिपूर्ण होना चाहिए। पटेल ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम इस बात पर बल देते हैं कि हिरासत में लिए गए लोगों को भी उचित प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए और उनसे अधारभूत मौलिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों के अनुरूप व्यवहार किया जाना चाहिए।

You may also like