अमेरिका द्वारा प्रवासियों को डिपोर्ट करने का सिलसिला जारी
आत रात अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरेगा अमेरिकी सैन्य विमान
अमेरिका, 15 फरवरी : अमेरिका द्वारा गैर कानूनी तौर पर रह रहे प्रवासियों को डिपोर्ट करने का सिलसिला लगातार जारी है। अब अमेरिकी सैन्य परिवहन विमान सी-17 ग्लोबमास्टर करीब 119 भारतीय नागरिकों को लेकर शनिवार रात को अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगा। यह दूसरी बार होगा, जब डोनाल्ड ट्रंप के पिछले महीने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद भारतीयों को निर्वासित किया जाएगा। इससे पहले, अमेरिका का एक सैन्य विमान भारत के विभिन्न राज्यों के 104 ‘‘अवैध प्रवासियों को लेकर अमृतसर पहुंचा था। ट्रंप प्रशासन ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत इन लोगों को भारत निर्वासित किया था।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब को बदनाम करने का लगाया आरोप
ट्रंप प्रशासन ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत इन लोगों को भारत निर्वासित किया था। इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘‘अवैध’’ भारतीय प्रवासियों को लेकर एक और विमान के अमृतसर हवाई अड्डे पर आने की संभावना पर सवाल उठाया और केंद्र सरकार पर पंजाब को बदनाम करने का आरोप लगाया। अमेरिका के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जब तक सभी ‘‘अवैध प्रवासियों’’ को उनके देश वापस नहीं भेज दिया जाता, तब तक निर्वासन की प्रक्रिया जारी रहेगी। सूत्रों के अनुसार, निर्वासित लोगों में पंजाब के 67, हरियाणा के 33, गुजरात के आठ, उत्तर प्रदेश के तीन, राजस्थान और महाराष्ट्र के दो-दो तथा जम्मू-कश्मीर एवं हिमाचल प्रदेश का एक-एक व्यक्ति शामिल है।

55