खालिस्तान समर्थकों के शवों को ले जा रही एंबुलेंस हुई हादसाग्रस्त
किसी अन्य वाहन द्वारा टक्कर मारने से फटा रेडिएटर
नई दिल्ली, 25 दिसंबर : गत दिनों पुलिस द्वारा खालिस्तान समर्थक तीन आतंकियों की मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई थी, जिनके शवों को एंबुलेंस द्वारा पंजाब लाया जा रहा था, जोकि हादसाग्रस्त हो गई। इस हुए हादसे में एक वाहन ने एंबुलेेंस को टक्कर मार दी, जिसके कारण एंबुलेंस को रेडिएटर फट गया। यह हादसा अजीतपुर बाइपास पर हुआ जो सिविल लाइंस और शहजादपुर थाने की सीमा पर स्थित है। हादसे के समय एंबुलेंस में खालिस्तान समर्थक तीन आतंकियों के शव थे जो पोस्टमॉर्टम के बाद पंजाब के गुरदासपुर भेजे जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना रात करीब 11:45 बजे हुई जब एंबुलेंस को सामने से आ रहे एक वाहन ने टक्कर मारी और फिर वह वाहन वहां से निकल गया। इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई लेकिन एंबुलेंस का रेडिएटर फट गया और वाहन में पानी लीक होने लगा।
दूसरे वाहन में किया गया शवों को रवाना
हादसे के बाद सिविल लाइंस और शहजादनगर थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस को दूसरा वाहन मिलने में करीब 45 मिनट का वक्त लगा जिसके बाद शवों और पुलिस टीम को आगे के लिए रवाना किया गया। बता दें कि इससे पहले मंगलवार शाम करीब 8 बजे पीलीभीत से पोस्टमॉर्टम के बाद तीन आतंकियों के शव कड़ी सुरक्षा के बीच पंजाब के लिए रवाना किए गए थे। शवों को कड़ी सुरक्षा के लिए बीच रवाना किया गया है।
खालिस्तान समर्थकों के शवों को ले जा रही एंबुलेंस हुई हादसाग्रस्त
खालिस्तान समर्थकों के शवों को ले जा रही एंबुलेंस हुई हादसाग्रस्त किसी अन्य वाहन द्वारा टक्कर मारने से फटा रेडिएटर
55