मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ से की इजरायल के राजदूत ने मुलाकात

by TheUnmuteHindi
मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ से की इजरायल के राजदूत ने मुलाकात

नई दिल्ली, 16 अक्तूबर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निवास पर इजरायल के राजदूत से उनकी मुलाकात हुई, जहां दोनों ने विचार चर्चा भी की। जानकारी के अनुसार भारत और इजरायल के बीच बीते कुछ समय से रिश्ते काफी मजबूत हुए हैं। आतंक के खिलाफ लड़ाई में दोनों देशों ने एक दूसरे का आगे बढक़र समर्थन किया है। इस बीच मंगलवार को भारत में इजराइल के राजदूत रूवेन अजार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। सीएम योगी और इजरायली राजदूत के बीच यह मुलाकात यूपी सीएम के आवास पर हुई है। आइए जानते हैं कि क्या थी इस मुलाकात के पीछे की वजह। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इजरायली राजदूत से मुलाकात को लेकर जानकारी सांझा की है। सीएम योगी ने कहा कि भारत में इजराइल के राजदूत रूवेन अजार के साथ एक अत्यंत उपयोगी और सार्थक चर्चा हुई। यह बैठक आपसी हितों के क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश और इजराइल के बीच गहरे संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश के लोगों के हित के वास्ते सहयोग के नए रास्ते तलाशने के लिए तत्पर हैं, जिसे लेकर पुख्ता कदम भी उठाए जा रहे हैं।

You may also like