पंजाब बंद के दौरान अंबाला पुलिस ने किया रूट डायवर्ट

112 पर संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं सहायता

by TheUnmuteHindi
पंजाब बंद के दौरान अंबाला पुलिस ने किया रूट डायवर्ट

पंजाब बंद के दौरान अंबाला पुलिस ने किया रूट डायवर्ट
112 पर संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं सहायता
चंडीगढ़, 29 दिसंबर : किसान संगठनों के पंजाब बन्द आहवान के संबंध मे अम्बाला पुलिस द्वारा रूट डायवर्ट प्लान बनाया गया है, जिसके तहत दिल्ली से चण्डीगढ़ जाने वाले वाहनों के लिए दिल्ली-सोनीपत -पानीपत-करनाल-इन्द्री-लाडवा या करनाल-कुरूक्षेत्र-उमरी चैकं-लाडवा-रादौर-यमुनानगर एन एच344ए- मुलाना- शहजादपुर- पंचकुला होते हुए चण्डीगढ़ जा सकते है। व दिल्ली से चण्डीगढ़ जाने वाले वाहनों के लिए -सोनीपत -पानीपत-करनाल- कुरूक्षेत्र – शाहबाद – साहा – शहजादपुर -पंचकुला होते हुए भी चण्डीगढ़ जा सकते है।
इसी तरह चण्डीगढ़ से दिल्ली जाने वाले वाहन पंचकुला – रामगढ़- बरवाला – शहजादपुर- मुलाना- राष्ट्रीय राजमार्ग नं0 344 से होकर यमुनानगर – रादौर- लाडवा- इन्द्री- करनाल- पानीपत- सोनीपत- दिल्ली जा सकते है। व चण्डीगढ़ से दिल्ली जाने वाले वाहन पंचकुला – रामगढ़- शहजादपुर- साहा – शाहबाद -पीपली -करनाल से होकर भी दिल्ली जा सकते है। इसी तरह हिसार से चण्डीगढ़ जाने वाले वाहन बरवाला – नरवाना- कैथल- कुरूक्षेत्र – शाहबाद – साहा – शहजादपुर -पंचकुला होते हुए भी चण्डीगढ़ जा सकते है। व हिसार से चण्डीगढ़ जाने वाले वाहन बरवाला – नरवाना- कैथल- पेहवा- ठोल – शाहबाद – साहा – शहजादपुर -पंचकुला होते हुए भी चण्डीगढ़ जा सकते है। इसी तरह चण्डीगढ़ से हिसार जाने वाले वाहन-पंचकुला- शहजादपुर -साहा- शाहबाद- कुरूक्षेत्र- कैथल -नरवाना- बरवाला होते हुए भी हिसार जा सकते है। इसी तरह अम्बाला से चण्डीगढ जाने वाले वाहन अम्बाला छावनी -कैपिटल चैंक से साहा – शहजादपुर -रामगगढ -पंचकुला होते हुए चण्डीगढ जा सकते है। इसी तरह अम्बाला से नारायणगढ जाने वाले वाहन अम्बाला छावनी- कैपिटल चैंक से साहा – शहजादपुर होते हुए नारायणगढ जा सकते है। आमजन किसी भी असहज परिस्थिति मे डायल 112 पर संम्पर्क करके सहायता प्राप्त कर सकते है।

You may also like