नई दिल्ली, 29 जुलाई 2025: संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि इस हमले में आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 नागरिकों की नृशंस हत्या की थी, जिसकी वे घोर निंदा करते हैं और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।
अमित शाह ने ऑपरेशन महादेव के बारे में भी विस्तार से बताया, जिसके तहत भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया गया। इनके नाम सुलेमान (उर्फ फैजल जट), अफगान और जिब्रान है. ये आतंकी पहलगाम और गगनगीर हमलों में शामिल थे। सुलेमान लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर था, और जांच एजेंसियों के पास इसके सबूत हैं।
ये भी देखे: ऑपरेशन महादेव: भारतीय सेना ने पहलगाम हमले में शामिल 2 आतंकी को मार गिराया