अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, कहा – ‘पैसों को छोड़कर किसी की सगी नहीं…’

by Manu
अखिलेश यादव

लखनऊ, 16 जनवरी 2026: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी पैसों को छोड़कर किसी की सगी नहीं है।

अखिलेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट करते हुए भाजपा पर आरोप लगाया कि वह अपने संगी-साथियों को फायदा पहुंचाने के चक्कर में काशी की दाल मंडी में हर घर और दुकानदार को दल रही है।

उन्होंने कहा कि यह जुल्म और अत्याचार जनता अब और नहीं सहेगी। अखिलेश ने भाजपा पर विश्वासघात का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता भाजपाइयों को सिर्फ पैसे कमाने के लिए चाहिए। भाजपा विश्वासघात का दूसरा नाम बन गई है। भाजपा जाए तो हर इंसान चैन पाए।

ये भी देखे: अखिलेश यादव का केशव प्रसाद मौर्य पर तंज, कहा – डिप्टी जी को डपट पड़नी तय

You may also like