53
राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को रोकने पर अखिलेश यादव भडक़े
नई दिल्ली, 4 दिसंबर : संभल में हिंसा के बाद पहले सपा का प्रतिनिधिमंडल और अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को रोके जाने को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव भडक़ गए हैं। अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार में पुलिस सिर्फ लोगों को फंसाने का काम कर रही है, न्याय दिलाने का नहीं। संभल हिंसा मामले में अब सियासत गर्म है। विपक्षी दलों के नेता संभल जाकर बवाल में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात करना चाहते हैं, लेकिन प्रशासन ने 10 दिसंबर तक बाहरी लोगों के शहर में आने पर प्रतिबंध लगा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रशासन ने भाजपा के इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया। किसी भी पार्टी के नेता को वहां जाने नहीं दिया जा रहा है।