अकाली नेताओं ने हादसे में मारे गए छह बच्चों के परिजनों से दुख किया सांझा

by TheUnmuteHindi
cheema

पटियाला, 14 मई 2025 : शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा एवं पार्टी के जनरल सचिव सरदार गुरप्रीत सिंह राजूखन्ना ने आज समाणा में हुए दर्दनाक हादसे में मारे गए छह छात्रों और ड्राइवर के परिजनों से मुलाकात कर दुख साझा किया।

परिजनों से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. दलजीत सिंह चीमा एवं सरदार गुरप्रीत सिंह राजूखन्ना ने कहा कि यह बेहद मंदभागी घटना थी जिसमें परिवारों के छह बच्चों और ड्राइवर की मौत हो गई। उन्होने कहा कि छोटी उमर में ही बच्चों को ससंार से विदा करना माता पिता के लिए बेहद दुखदायी है।

उन्हेने कहा कि ड्राइवर भी परिवार का इकलौता कमाने वाला था, जिसके जाने से पूरे परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होने कहा कि अकाली दल अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल एवं पूरी लीडरशीप इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और उन्हे हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर समाणा हलके से जसमीत सिंह हरियाउ और अमरजीत सिंह पंजरथ, जिला शहरी अध्यक्ष अमित राठी, यूथ अकाली दल के जिला ग्रामीण अध्यक्ष अमृतपाल सिंह लंग, शहरी अध्यक्ष करमवीर सिंह साहनी, पूर्व एम.सी श्री सुखविंदरपाल सिंह मिंटा, गोपाल शर्मा एवं अन्य नेता मौजूद थे।

यह भी देखें : शिरोमणी अकाली दल बादल की भरती ने नए मील पत्थर स्थापित कि : फौजइंद्र मुखमैलपुर

You may also like