नई दिल्ली 20 नवंबर : पंजाब में राजनीति में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। जानकारी के अनुसार अकाली दल के सीनियर नेता अनिल जोशी ने पार्टी को छोड़ते हुए इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार भाजपा छोड़ अकाली दल में शामिल हुए हिन्दू नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मिली जानकारी के अनुसार 2021 में भाजपा छोड़ अकाली दल में शामिल हुए अनिल जोशी ने पार्टी की प्राइमरी मैंबरशिप और सभी पदों से इस्तीफा पार्टी को भेज दिया है। अनिल जोशी ने एक पत्र जारी कर कहा कि व 2021 में अकाली दल का हिस्सा बने थे जब भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पंजाब और किसानों के हर में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज बुलंद करने पर पार्टी से 6 सालों के लिए निकाल दिया था। तब वह स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए थे। कुछ समय से पार्टी में चल रही हलचल के बाद बहुत सोचने के बाद वह पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं।
अकाली दल के नेता अनिल जोशी ने दिया पार्टी पद से इस्तीफा
56
previous post