अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा नहीं करेंगी कभी बॉलीवुड में काम, जाने वजह!

by Manu
नीसा देवगन

Bollywood News: अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा बॉलीवुड में प्रवेश करने की योजना नहीं बना रही हैं। निसा 22 साल की हैं और उन्होंने पहले ही तय कर लिया है कि वह अभिनय को अपना करियर नहीं बनाएंगी।

काजोल ने खुद नीसा के बॉलीवुड डेब्यू की अटकलों को खारिज कर दिया। काजोल की समकालीन अभिनेत्री रवीना की बेटी राशा पहले ही बॉलीवुड में प्रवेश कर चुकी हैं। इसके अलावा श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी फिल्मों में नजर आ रही हैं। कुछ समय पहले अजय देवगन ने अपने भतीजे अमन को लॉन्च किया था। इसके बाद काफी समय तक अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह नीसा के लिए भी कोई फिल्म बना सकते हैं।

नीसा देवगन को अक्सर बॉलीवुड पार्टियों और दोस्तों के साथ आउटिंग पर देखा जाता है। पपराज़ी उनके वीडियो बना रहे हैं। हालांकि, अन्य बॉलीवुड स्टारकिड्स की तुलना में नीसा को पैपराज़ी के सामने पोज देने या उनसे बात करने में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखती।

ये भी देखे: क्यूं की सास भी कभी बहू थी के दूसरे पार्ट में नजर आएंगी स्मृति ईरानी

You may also like