रनवे पर बर्फ होने के कारण लैडिंग के दौरान फिसला विमान

पलटने के कारण कई यात्री हुए घायल

by TheUnmuteHindi
रनवे पर बर्फ होने के कारण लैडिंग के दौरान फिसला विमान

रनवे पर बर्फ होने के कारण लैडिंग के दौरान फिसला विमान
पलटने के कारण कई यात्री हुए घायल
टोरंटो, 18 फरवरी : विमानों के हादसे होने का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब ताजा मामले में टोरंटो के पियर्सन हवाई अड्डे पर एक विमान लैडिंग के दौरान अचानक पलट गया, जिस कारण 17 लोग घायल हो गए। हवाई अड्डे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दुर्घटना की पुष्टि की है। हवाई अड्डा प्रशासन ने कहा कि मिनियापोलिस से आ रहे विमानन कंपनी डेल्टा एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 76 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। जानकारी के अनुसार डेल्टा एयरलाइंस ने विमान ने अमेरिका के मिनेपोलिस से सोमवार दोपहर बाद उड़ान भरी थी और उसे कनाडा में टोरंटो के पीयरसन हवाई अड्डे पर उतरना था, लेकिन रनवे पर बर्फ होने की वजह से विमान के पायलट्स ने लैंडिंग के वक्त नियंत्रण खो दिया और विमान रनवे पर फिसलते हुए पलट गया। हादसे में 17 लोग घायल हुए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। गंभीर घायलों में एक बच्चा और एक बुजुर्ग पुरुष और 40 साल की एक महिला शामिल है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

You may also like