दिल्ली से मुंबई जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस में तकनीकी खराबी, टेकऑफ रद्द

by Manu
एअर इंडिया एक्सप्रेस

नई दिल्ली, 24 जुलाई 2025: बुधवार रात नई दिल्ली से मुंबई जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX1163 को तकनीकी खराबी के कारण रात 9:20 बजे होने वाले टेकऑफ से पहले रद्द  हो गया।

विमान में सवार 160 से ज्यादा यात्रियों को इससे असुविधा हुई, लेकिन सुरक्षा को सबसे पहले रखते हुए कॉकपिट क्रू ने टेकऑफ रोकने का फैसला किया। बाद में यात्रियों को दूसरे विमान से मुंबई भेजा गया।

पायलटों ने देखा कि कॉकपिट में उड़ान उपकरणों की स्क्रीन, जो टेकऑफ के दौरान हवाई जहाज की गति दिखाती है, में खराबी थी। इस वजह से उन्होंने दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे से उड़ान रद्द कर दी।

एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि मामूली तकनीकी समस्या के कारण यह कदम उठाया गया, जो उनकी सुरक्षा नीतियों के अनुरूप था।

उड़ान रद्द होने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतारकर टर्मिनल पर लाया गया। इसके बाद एयरलाइन ने एक वैकल्पिक विमान का इंतजाम किया, जो देर रात 12:29 बजे मुंबई के लिए रवाना हुआ। यह निर्धारित समय से तीन घंटे से ज्यादा देरी से उड़ा। मूल विमान को जांच के लिए ग्राउंडेड कर दिया गया है।

एअर इंडिया एक्सप्रेस ने देरी के लिए माफी मांगते हुए कहा, “हमें यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है, लेकिन हमारे लिए सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।”

ये भी देखे: एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट रद्द

You may also like