आगरा: रील बनाने के शौक ने ली महिला की जान

by chahat sikri
रील बनाने के शौक ने ली महिला की जान

आगरा, 3 अप्रैल 2025: पत्नी को रील बनाने का ऐसा जुनून सवार हुआ था। जो उसकी मौत की वजह बन गया है। पति को पसंद नहीं था कि वो रील के लिए दूसरे मर्दों से बात करती है। वो पत्नी के चरित्र पर शक करने लगा और इसी शक की वजह से उसने पत्नी की बेरहमी से जान ले ली।

जानिए क्या है पूरा मामला?

आगरा के सुंदरपाड़ा थाना नाई की मंडी में ई-रिक्शा चालक शक्ति ने पत्नी पार्वती उर्फ शिवानी की हत्या अवैध संबंध के शक में की थी। जिसके कारण उसने उसको जान से मार दिया । आरोपी पति को जेल भेज दिया गया है। इससे पहले उससे पूछताछ में कई जानकारी हाथ लगी हैं। पत्नी को रील बनाने का शाैक था। वह कई लोगों से रील के संबंध में बात करती थी। अकेले बाहर घूमने भी चली जाती थी। इससे पति शक करने लगा था।

हत्याकांड से कुछ दिन पहले भी पत्नी बाहर गई थी। इससे वह नाराज हो गया। पत्नी का मुंह कपड़े से कसकर बांधने के बाद चाकू से गला रेत दिया। जान बच नहीं जाए, इसलिए हाथों की नस भी ब्लेड से काट दीं। इसके बाद शव ठिकाने लगाने के लिए माैके की तलाश में था। वह रात में शव के साथ ही कमरे में सोता था। दिन में पड़ोसियों से भी आराम से बात करता था।

यह भी देखे: मेरठ हत्याकांड: जेल मे एक-दूसरे को देख रो पड़े मुस्कान और साहिल

You may also like