आगरा, 18 अप्रैल 2025: पुलिस ने गुरुवार को बताया कि आगरा के नगला तल्फी इलाके में एक शादी के जुलूस के दौरान दलित दूल्हे पर “उच्च जाति” के लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर हमला किया है । उन्होंने बताया कि इस घटना में शादी समारोह में शामिल कई लोग घायल भी हुए हैं।
दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार
नगला तल्फी निवासी अनीता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार यह घटना बुधवार शाम को हुई थी। जब उनकी बेटी की बारात मथुरा से आई थी। इसमें कहा गया है कि शादी बाद में गांव से थोड़ी दूरी पर स्थित एक विवाह गृह में होनी थी। ‘
शिकायत में कहा गया है कि जैसे ही बारात डीजे संगीत के साथ सड़क पर आगे बढ़ी उच्च जाति के लोगों का एक समूह लाठी-डंडों के साथ आया और दूल्हे तथा कई अन्य लोगों पर हमला कर दिया है। हमलावरों ने दूल्हे तथा शादी समारोह में शामिल कई लोगों की पिटाई की। हमले के कारण विवाह स्थल पर कोई भी रस्म नहीं निभाई जा सकी।
अनीता ने अपनी शिकायत में कहा पूरी रस्म को स्थानांतरित करके हमारे घर पर आयोजित करना पड़ा।
सहायक पुलिस आयुक्त पीके राय ने कहाहमले में घायल हुए लोगों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। हमले के सिलसिले में नौ नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें: बेंगलुरू: इंस्टाग्राम वीडियो बना गिरफ्तारी की वजह