नगर निगम चुनाव में जीत के बाद बनाएंगे मिसाल का शहर: तेजिंदर महता

आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शहर में निकाला रोड शो, शहरवासियों ने दिया समर्थन

by TheUnmuteHindi
नगर निगम चुनाव में जीत के बाद बनाएंगे मिसाल का शहर: तेजिंदर महता

नगर निगम चुनाव में जीत के बाद बनाएंगे मिसाल का शहर: तेजिंदर महता
आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शहर में निकाला रोड शो, शहरवासियों ने दिया समर्थन
पटियाला : मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देश पर आज पटियाला में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आम आदमी पार्टी के जिला शहरी अध्यक्ष और वार्ड 34 के पार्षद उम्मीदवार तेजिंदर महता के नेतृत्व में शहर में एक भव्य रोड शो निकाला गया। इस रोड शो में आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष श्री अमन अरोड़ा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, पटियाला चुनाव प्रभारी वरिंदर गोयल, पटियाला से चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवार और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। वार्ड नंबर 34 के उम्मीदवार और पटियाला जिला के शहरी अध्यक्ष श्री तेजिंदर महता बड़ी संख्या में समर्थकों को लेकर इस रोड शो में पहुंचे। इस अवसर पर भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए तेजिंदर महता ने जनता से अपील की कि नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जिताएं, ताकि शहर के विकास कार्य तेज़ी से करवा कर पटियाला को एक आदर्श शहर बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि बागों के शाही शहर पटियाला के विकास के लिए यह आवश्यक है कि नगर निगम पटियाला में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिले। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पटियाला को देश के सबसे सुंदर शहरों में से एक के रूप में विकसित किया जाएगा। वार्ड नंबर 34 के उम्मीदवार श्री तेजिंदर महता ने आज अपने वार्ड के विभिन्न इलाकों जैसे तेज बाग, मुस्लिम कॉलोनी, मारकल कॉलोनी, बाबा बीर सिंह, रोडी कट मोहल्ला, रोज कॉलोनी, और मथुरा कॉलोनी में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन रोड शो किया। इसमें भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। रोड शो में शामिल कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के निवासियों का उत्साह देखने लायक था। जनता के जोश को देखते हुए ऐसा लग रहा था कि तेजिंदर महेता की जीत निश्चित है और केवल आधिकारिक घोषणा बाकी है। क्षेत्र के निवासियों ने तेजिंदर महेता का जोरदार स्वागत किया और फूलों की वर्षा कर उनकी जीत पर मुहर लगा दी। श्री तेजिंदर महता रोड शो के बाद भारी संख्या में वोटरों और समर्थकों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की रैली में शामिल होने त्रिपड़ी पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान ने महेता जी से मिलकर उनकी पीठ थपथपाई और उनके कार्यों की सराहना की। रोड शो की सफलता के लिए तेजिंदर महेता और उनकी टीम के अलावा जिला सचिव गुलजार पटियालवी, राज कुमार मिठारिया, मीनू अरोड़ा, ममता रानी, नीरज रानी, हरप्रीत सिंह, भूपिंदर सिंह वड़ेच, अमन बांसल, सुनील शर्मा, इंजीनियर सुनील पुरी, मोहिंदर मोहन सिंह, सुरिंदर कुमार, साहिल कुमार, सुजान सिंह, दीपक मेहरा, सुमित कुमार, गुरसेवक सिंह सहित बड़ी संख्या में साथी मौजूद थे।

You may also like