73
नई दिल्ली, 13 अगस्त : कोलकाता में एक रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर की घटना के बाद हजारों रेजिडेंट डॉक्टर सडक़ों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं तथा पूरे देश में डॉक्टरों में आक्रोश फैल गया है और उन्होंने पीडि़ता को न्याय मिलने तक काम बंद करने की चेतावनी दी है। इस घटना के चलते आज से देशभर के सरकारी अस्पतालों की स्थिति और भी गंभीर हो सकती है, क्योंकि रेजिडेंट डॉक्टरों ने ओपीडी सेवाओं को भी बंद करने का फैसला लिया है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने 13 अगस्त से देशव्यापी विरोध के तहत ओपीडी और वैकल्पिक सेवाओं को बंद करने का आह्वान किया है।