सिंधु जल संधि के बाद अब गंगा का पानी भी बांग्लादेश जाने से रोका जाए- निशिकांत दुबे

by Manu
निशिकांत दुबे

Pahalgam Attack Update: पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए कायराना हमले के बाद पूरा भारत आक्रोश में हैं। भारत ने आतंकवाद प्रायोजित पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ाने के लिए सिंधु जल संधि को निलंबित करने समेत कई फैसले लिए हैं। उसके बाद पाकिस्तान ने भारत के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने का भी आदेश दिया है। इन सब घटनाक्रमों के बीच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बांग्लादेश पर निशाना साधा है।

निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि, ‘बांग्लादेश भी कूद रहा है, इसलिए वहां जाने वाले गंगा के पानी को रोकने का समय आ गया है। वह हमारा पानी पीकर और पाकिस्तानी गाने गाकर जी रहा है।

भाजपा सांसद द्वारा साझा की गई रिपोर्ट के अनुसार, पहलगाम आतंकवादी हमले के एक दिन बाद बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के कानूनी सलाहकार डॉ. आसिफ नजरूल ने कथित तौर पर आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक वरिष्ठ संचालक इजहार से मुलाकात की थी।

भाजपा सांसद दुबे ने 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित करने के केंद्र सरकार के फैसले की सराहना की है और कहा है, “अब पाकिस्तान बिना पानी के मर जाएगा।” उन्होंने संधि मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह 1960 में नोबेल पुरस्कार जीतने के लिए सांप को भी पानी पिलाने के लिए तैयार थे। सिंधु जल संधि पर 19 सितंबर, 1960 को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और तत्कालीन पाकिस्तानी राष्ट्रपति अयूब खान ने हस्ताक्षर किए थे।

ये भी देखे: पहलगाम हमले पर शरद पवार ने ये क्या बोला, ‘पाकिस्तान चुप नहीं रहेगा..’

You may also like