17
चंडीगढ़, 09 अक्तूबर 2025: पंजाबी संगीत की दुनिया के मशहूर गायक राजवीर जवंदा के निधन के सदमे से उबर भी न पाए थे कि अब इंटरनेशनल अलगोजा वादक करमजीत सिंह बग्गा भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
पंजाबी गायक सतविंदर बग्गा ने सोशल मीडिया पर करमजीत की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए दर्द भरा संदेश लिखा, “इंटरनेशनल अलगोजा वादक और हमारे भाई करमजीत सिंह बग्गा जी ने अपनी सांसारिक यात्रा पूरी कर ली। वाहेगुरु उनकी आत्मा को अपने चरणों में जगह दें और परिवार को इस दुख को सहने की हिम्मत दें।”

करमजीत बग्गा अपनी अनोखी अलगोजा वादन कला के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।
यह भी देखे: राजवीर जवंदा ने दुनिया को कहा अलविदा, नीरू बाजवा हुई भावुक, जताया दुख