चिकित्सों द्वारा सवाल उठाने के बाद नवजोत ङ्क्षसह सिद्धू ने दिया स्पष्टीकरण

by TheUnmuteHindi
चिकित्सों द्वारा सवाल उठाने के बाद नवजोत ङ्क्षसह सिद्धू ने दिया स्पष्टीकरण

चिकित्सों द्वारा सवाल उठाने के बाद नवजोत ङ्क्षसह सिद्धू ने दिया स्पष्टीकरण
चंडीगढ़, 26 नवंबर : कैंसर से लडऩे संबंधी गत दिवस नवजोत ङ्क्षसह सिद्धू द्वारा एक प्रैस कान्फ्रेंस करके बयान दिया गया था। आज अपने उस बयान का स्पष्टीकरण देते हुए नवजोत ङ्क्षसह सिद्धू ने कहा कि डाइट प्लान डॉक्टरों के परामर्श से ही शुरू किया गया था और इसे ‘उपचार में मददगार’ माना जाना चाहिए। उन्होंने ‘एक्स’ पर अपनी पत्नी का पूरा डाइट प्लान सांझा किया। इसके साथ ही कहा कि पत्नी की कैंसर से जंग में सर्जरी, कीमोथेरेपी, हार्मोनल, टारगेटेड थेरेपी, सकारात्मकता और बीमारी से लडऩे का दृढ़ संकल्प शामिल था। इन सभी को बल मिला एक सख्त डाइट प्लान और जीवनशैली में बदलाव से, जो प्राचीन आयुर्वेद और दुनिया के कई प्रमुख विशेषज्ञों के ज्ञान पर आधारित है। कैंसर विशेषज्ञों ने उनके इस दावे पर सवाल उठाया कि आहार संबंधी सख्त नियमों से उनकी पत्नी ‘स्टेज-4’ कैंसर से मुक्त हुईं। सिद्धू ने 21 नवंबर को अमृतसर में एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा था कि उनकी पत्नी नवजोत कौर कैंसर से उबर गई हैं। उन्होंने पत्नी के ठीक होने में आहार और जीवनशैली में बदलाव की भूमिका पर जोर दिया था।

You may also like