आरा (बिहार), 26 मार्च 2025: बिहार के आरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम एक सनसनीखेज वारदात ने सभी को हैरान कर दिया है। एक व्यक्ति ने 16 साल की एक लड़की और उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के बीच दहशत फैला दी।
प्लेटफॉर्म 2 और 3 के बीच हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, यह खौफनाक घटना आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 को जोड़ने वाले फुट ओवरब्रिज पर हुई। भोजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राज ने बताया कि हमलावर की पहचान अमन कुमार के रूप में हुई है। एसपी ने कहा, “अमन ने पहले लड़की को निशाना बनाया, फिर उसके पिता पर गोली चलाकर हत्या की और इसके बाद खुद को गोली मार ली। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।”
प्रेम प्रसंग की आशंका
हादसे का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि, पुलिस ने प्रेम प्रसंग को इस वारदात से जोड़कर देख रही है। एसपी राज ने बताया, “हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। प्रेम संबंधों से जुड़ा मामला होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन अभी तक कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है।” पुलिस ने घटनास्थल से हथियार बरामद कर लिया है और मामले की गहराई से पड़ताल शुरू कर दी है।
स्टेशन पर मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शाम के वक्त जब यह घटना हुई, स्टेशन पर काफी भीड़ थी। गोलियों की आवाज सुनते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ ही पलों में फुट ओवरब्रिज पर तीन शव बिछे देख यात्रियों में डर का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि लड़की अपने पिता के साथ दिल्ली जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पर आई थी। इसी दौरान यह हमला हुआ। घटना के पीछे की वजह जानने के लिए पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। भोजपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) परिचय कुमार ने कहा, “हमलावर ने पहले लड़की को गोली मारी, फिर पिता को निशाना बनाया और आखिर में खुद की जान ले ली।
ये भी देखे: बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पांच नक्सली गिरफ्तार, मिला हथियारों का जखीरा