अजरबैजान, साउथ कोरिया के बाद अब कनाडा में विमान हुआ हादसार्गस्त
लैडिंग गेयर में तकनीकी खराबी के कारण हुआ हादसा, सभी बाल बाल बचे
नई दिल्ली, 30 दिसंबर : विदेशों में विमान हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं, जहां गत दो दिनों से अजरबैजान में विमान हादसा हुआ था, उसके बाद साउथ कोरिया में बड़ा विमान हादसा होने के कारण कई लोग मारे गए थे। आज इसी तरह कनाडा मेें भी एक विमान हादसाग्रस्त होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना कनाडा के नोवा स्कोटिया स्थित हैलीफैक्स स्टैनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई। एयर कनाडा एक्सप्रेस की फ्लाइट 2259 न्यूफाउंडलैंड के सेंट जॉन्स से उड़ान भरने के बाद लैंडिंग के वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान के लैंडिंग गियर में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे विमान रनवे पर फिसलता चला गया। विमान का बायां पंख जमीन पर रगडऩे लगा, जिससे उसमें आग लग गई। यात्रियों ने पंख को आग की ऊंची लपटों में घिरा देखा। हालांकि, फ्लाइट में सवार सभी 73 यात्री सुरक्षित बचा लिए गए। एयर कनाडा के प्रवक्ता पीटर फिट्जपैट्रिक ने जानकारी दी कि विमान लैंडिंग के बाद टर्मिनल तक नहीं पहुंच सका, और यात्रियों को बस के जरिए विमान से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस हादसे के कारण लोगों में काफी डर और सहम का माहोल था, जिसको लेकर बचाव कार्य जारी हैं।
अजरबैजान, साउथ कोरिया के बाद अब कनाडा में विमान हुआ हादसार्गस्त
लैडिंग गेयर में तकनीकी खराबी के कारण हुआ हादसा, सभी बाल बाल बचे
79