आप की जीत के बाद पटियाला में करवाए जाएंगे रिकार्डतोड़ विकास कार्य : पंजाब के खनिज, जल संसाधन और भूमि सुरक्षा मंत्री श्री वरिंदर गोयल
पटियाला : पंजाब के खनिज, जल संसाधन और भूमि सुरक्षा मंत्री श्री वरिंदर गोयल ने वार्ड 34 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार तेजिंदर मेहता के समर्थन में किया चुनाव प्रचार श्री वरिंदर गोयल ने पटियाला की तेज बाग कॉलोनी में आयोजित एक चुनाव रैली में कहा कि आम आदमी पार्टी की नगर काउंसिल में मेयर और अन्य पदाधिकारियों के चुने जाने के बाद पटियाला को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की तरफ से पटियाला के विकास के लिए अधिक से अधिक सहायता दी जाएगी। पटियाला के निवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा और सीवरेज की सुचारु व्यवस्था के लिए नए एसटीपी लगाए जाएंगे। पटियाला के लिए निर्धारित पांच परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा।
इस मौके पर पटियाला शहरी के विधायक श्री अजीतपाल सिंह कोहली ने कहा कि श्री तेजिंदर मेहता एक ईमानदार और समझदार व्यक्ति हैं, जो हमेशा पार्टी के प्रति वफादार रहे हैं और लोगों की भलाई के लिए तत्पर रहते हैं। अजीतपाल सिंह कोहली ने लोगों से अपील की कि वे श्री मेहता को भारी मतों से जिताएं और मेयर बनाने के लिए उनका पूरा समर्थन करें। उन्होंने कहा कि यदि मेहता को एमसी बनाया गया, तो लोगों को मुफ्त सेवाएं मिलेंगी।
स्टेज पर मौजूद अन्य गणमान्य व्यक्तियों में लोकसभा इंचार्ज इंदरजीत सिंह संधू, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन और पटियाला ग्रामीण के जिला अध्यक्ष श्री मेघ चंद शेर माजरा, चमन कुरैशी (जिला इंचार्ज अल्पसंख्यक विंग) और मनी बीरिंग शामिल थे।
तेज बाग कॉलोनी के निवासियों ने एकजुट होकर श्री तेजिंदर मेहता को नगर काउंसलर में बनाने पर सहमति जताई । उन्होंने कहा कि मेहता कॉलोनी में रहते हैं और यहां की समस्याओं को अच्छी तरह से समझते हैं। वे एक ईमानदार और संवेदनशील व्यक्ति हैं, जिन्होंने पिछली सरकारों के समय भी कॉलोनी की समस्याओं के लिए लड़ाई लड़ी और आंदोलन किए।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी की पूरी टीम, अधिकारी और कार्यकर्ता जैसे जिला सचिव गुलजार पटियालवी, भूपिंदर सिंह वढ़ेच, मोहिंदर मोहन सिंह, अमन बंसल, निकु सिंह, साहिल कुमार, आईटी सेल जिला इंचार्ज राज कुमार मिठारिया, पार्क कमेटी प्रधान विनोद गोयल और अन्य महिलाएं व मुहल्ला निवासी बड़ी संख्या में मौजूद थे।