85
शादी के 43 वर्ष बाद दोनों दंपत्ति हुए एक दूसरे से अलग
नई दिल्ली, 17 दिसंबर : करनाल में एक दंपत्ति ने शादी के 43 वर्ष बाद एक दूसरे से तलाक लेकर सभी को चौंका दिया है। जानकारी के अनुसार इस मामले को लेकर दोनों ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के मध्यस्थता और सुलह केंद्र की मदद ली। पति ने पत्नी को 3.07 करोड़ का स्थायी गुजारा भत्ता देने का समझौता किया। इसके लिए व्यक्ति ने अपनी जमीन और फसल तक बेच दी। दोनों की शादी 27 अगस्त 1980 को हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। शादी के बाद उन्हें 3 बच्चे हुए। इनमें 2 बेटियां और एक बेटा शामिल है। हालांकि, समय के साथ दोनों के रिश्तों में खटास आ गई। 8 मई 2006 से दोनों अलग रहने लग गए थे। अब हाईकोर्ट ने उनकी शादी खत्म करने का आदेश जारी कर दिया है।