अबू धाबी, 09 अक्तूबर 2025: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश (AFG vs BAN) को 5 विकेट से हरा दिया है। सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई के दमदार प्रदर्शन ने टीम को संकट से उबारा। कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी की नाबाद 34 रनों की पारी के साथ मोहम्मद नबी के विनिंग छक्के ने मैच को अफगानिस्तान के नाम कर दिया।
AFG vs BAN: अफगानिस्तान के गेंदबाजों सामने फेल हुई बांग्लादेश
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम 48.5 ओवरों में 221 रनों पर सिमट गई। 11.5 ओवरों में तीन विकेट गंवाकर 26 रनों पर सैफ हसन (26), तंजीद हसन (10) और शांतो (2) पवेलियन लौट गए थे। अफगान गेंदबाजों के सामने बांग्लादेश कभी संभल ही न सकी।
222 रनों के आसान लगने वाले लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान ने भी शुरुआत में विकेट खोया। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 76 गेंदों पर 50 रन ठोके (1 चौका, 1 छक्का)। उमरजई ने 44 गेंदों पर 40 रनों की विस्फोटक पारी खेली। हशमतुल्लाह शाहिदी ने 46 गेंदों पर नाबाद 33 रन जोड़े जबकि मोहम्मद नबी ने 8 गेंदों पर नाबाद 11 रनों की पारी खेली। नबी ने सैफ हसन की गेंद पर छक्का जड़कर मैच खत्म किया।
ये भी देखे: IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ सीरीज लिए ODI और T20I टीम का किया ऐलान