प्रशासनिक अधिकारियों ने लाउड स्पीकरों के विरुद्ध चलाया अभियान
गोरखपुर। गोरखपुर मेंउच्च अधिकारियों के निर्देशों के बाद लाउडस्पीकर और तेज ध्वनि वाले यंत्रों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जानकारी के अनुसार डीएम कृष्णा करुणेश व एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर की अगुवाई में चले अभियान के दौरान अधिकारियों ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों का दौरा किया और धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगे अवैध लाउडस्पीकरों की जांच की। इसके साथ ही, संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि जहां भी तेज आवाज में लाउडस्पीकर बज रहा है उसे हटवाने के साथ ही संबंधित के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करें। इससे पहले भी पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर अवैध लाउडस्पीकरों को हटवाया था, लेकिन कुछ स्थानों पर लाउडस्पीकर बजने की शिकायत मिल रही थी। गुरुवार को यह चेकिंग सुबह चार बजे शुरू हुई, डीएम कृष्णा करुणेश और एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों थाना क्षेत्रवार निरीक्षण किया और कई जगहों से लाउड स्पीकरों को उतारा गया है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने लाउड स्पीकरों के विरुद्ध चलाया अभियान
49
previous post