नागपुर हिंसा पर आदित्य ठाकरे ने जताया शक, सरकार के भीतर साजिश की संभावना का किया इशारा

by Manu
नागपुर हिंसा पर आदित्य ठाकरे ने जताया शक

नागपुर, 21 मार्च: नागपुर में हुई हिंसा को लेकर शिवसेना (यूबीटी) के विधायक और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस घटना के पीछे राज्य सरकार के ही किसी नेता की साजिश होने का संदेह जताया है। आदित्य ठाकरे का कहना है कि देवेंद्र फडणवीस की सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा और यह हिंसा मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के लिए करवाई गई हो सकती है।

आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुख्यमंत्री फडणवीस दावोस में महाराष्ट्र में निवेश लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इस हिंसा का असर राज्य में आने वाले उद्योगों, निवेश और पर्यटन पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि नागपुर मुख्यमंत्री का गृह नगर है, ऐसे में इस घटना से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने मांग की कि इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि कहीं सरकार के भीतर का ही कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री को नीचा दिखाने के लिए तो यह सब नहीं करवा रहा।

हिंसा से जुड़े कुछ संदिग्धों की तस्वीरें सामने आई हैं, जो घटना से पहले की हैं। इन तस्वीरों में शिवाजी चौक पर कुछ लोग मोबाइल फोन पर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वे बाइक और स्कूटी पर सवार थे और उनमें से कुछ ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। पुलिस ने इनमें से कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी की तलाश सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है।

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की टीम ने नागपुर हिंसा से प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया है। टीम ने औरंगजेब की कब्र और आसपास के क्षेत्रों का भी जायजा लिया है।

ये भी देखे: दिल्ली में सौरभ भारद्वाज बने आप के नए अध्यक्ष, मनीष सिसोदिया को मिली अहम जिम्मेदारी

You may also like