अडाणी का मुद्दा गर्माने पर लोक सभा हुई रद्द
नई दिल्ली, 6 दिसंबर : लोकसभा संसद में अडाणी का मुद्दा गर्मानें के कारण सभा को रद्द करना पड़ा। जानकारी के अनुसार कांग्रेसियों ओर भाजपाईयों में इस दौरान जुबानी जंग भी चली। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर विदेशी संगठनों से सांठगांठ के जरिये देश की संसद, सरकार तथा अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने की कोशिश का आरोप लगाया। इस पर भारी हंगामा हुआ और सदन की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद अपरान्ह करीब तीन बजकर पांच मिनट पर दिनभर के लिए स्थगित करनी पड़ी। कांग्रेसी सांसद बोलने देने की मांग को लेकर आसन तक पहुंच गए। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर फैशन शो किया है। मैं इसकी निंदा करता हूं।’ उनका इशारा कांग्रेस के कुछ सदस्यों द्वारा काले रंग की जैकेट पहनकर सदन में आने की ओर था जिनके पीछे ‘मोदी अडाणी एक हैं, अडाणी सेफ है’ लिखा हुआ था। उसके बाद काफी गर्मा गर्मा भी हुई।
अडाणी का मुद्दा गर्माने पर लोक सभा हुई रद्द
49