अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने दी सफाई

by TheUnmuteHindi
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने दी सफाई

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने दी सफाई
मुंबई, 17 दिसंबर : पिछले लंबे समय से पोर्नोग्राफी मामले का सामना कर रहे अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्हेांने कहा कि इस मामले से उनका कोई लेना देना नहीं है। लंबे समय तक जांच और आरोपों का सामना करने के बाद, कुंद्रा ने अपने परिवार पर लगे आरोपों के कारण अपनी चुप्पी तोडऩे का फैसला किया। कुंद्रा ने कहा, मैंने कभी पोर्नोग्राफी में भाग नहीं लिया। मेरा इससे कोई संबंध नहीं है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि वह केवल अपने साले की कंपनी को तकनीकी सेवाएं प्रदान करते थे, जिसने यूके से एक ऐप लॉन्च किया था। यह ऐप बोल्ड कंटेंट प्रस्तुत करता था लेकिन अश्लील नहीं था। कुंद्रा ने कहा कि मीडिया ने मुझे 13 ऐप्स का किंगपिन बताया, लेकिन मेरी भागीदारी सिर्फ तकनीकी सेवाओं तक सीमित थी। कोई ऐसा व्यक्ति सामने आए, जिसने मुझसे किसी फिल्म में काम किया हो या जिसे मैंने कोई फिल्म प्रोड्यूस की हो। 63 दिनों की हिरासत के अनुभव को सांझा करते हुए उन्होंने कहा कि इस दौरान अपने परिवार से दूर रहना बेहद कठिन था। लेकिन मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। अगर मैं दोषी हूं, तो मुझे सजा दी जाए; यदि नहीं, तो बरी किया जाए। उन्होंने अन्य बातों को लेकर भी जिक्र किया है तथा अपनी सफाई दी है।

You may also like