बठिंडा, 15 जनवरी 2026: भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आज बठिंडा कोर्ट में पेशी होनी है। यह मामला किसान आंदोलन के दौरान एक बुजुर्ग पंजाबी महिला (बेबे महिंदर कौर) पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा मानहानि का केस है।
कंगना ने अदालत में व्यक्तिगत पेशी से छूट के लिए अर्जी दायर की थी, लेकिन पिछली सुनवाई में बठिंडा की विशेष अदालत ने उनकी यह अर्जी खारिज कर दी और सख्त आदेश दिया कि 15 जनवरी को उन्हें हर हाल में स्वयं उपस्थित होना होगा। अदालत ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कंगना पेश नहीं होतीं तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा सकता है।
इससे पहले कंगना ने इस केस में राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, लेकिन वहां से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली और याचिका खारिज कर दी गई।
ये भी देखे: बठिंडा कोर्ट से कंगना रनौत को हाजिरी छूट की अर्जी खारिज, 27 अक्टूबर को होना होगा पेश