103
नई दिल्ली, 30 सितंबर : महात्मा गांधी की तस्वीर की जगह एक अभिनेता अनुपम खे र की फोटो वाले नकली नोट पुलिस द्वारा जब्त करने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार अहमदाबाद पुलिस ने हाल ही में गुजरात में 1.60 करोड़ रुपये की नकली मुद्रा जब्त की है। नकली मुद्रा पर महात्मा गांधी की जगह दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर की तस्वीर छपी हुई थी। ‘रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया’ की जगह ‘रीसोल बैंक ऑफ इंडिया’ शब्द का भी इस्तेमाल किया गया था। जानकारी मुताबिक पुलिस की कार्रवाई के दौरान नकली मुद्रा बरामद की गई। नकली मुद्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई हैं, जिससे कई लोग हैरान हैं लेकिन ने इस मामले को लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।