अभिनेता योगेश महाजन का दिल का दौरा पडऩे से हुआ निधन
भोजपुरी व मराठी फिल्मों में बनाई थी जगह
मुंबई : जलगांव के रहने वाले मराठी फिल्मों के अभिनेता योगेश महाजन का निधन होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार अभिनेता योगेश महाजन का दिल का दौरा पडऩे से आकस्मिक निधन निधन हो गया। महाजन परिवार की ओर से योगेश महाजन की अंतिम यात्रा को लेकर जानकारी शेयर की गई है। उन्होंने लिखा, हमें बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि अचानक हमारे चहेते योगेश महाजन की मृत्यु हो गई। रविराव, 19 जनवरी 2025 को उनका दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। यह हमारे पूरे परिवार, रिश्तादारों और दोस्तों के लिए भयानक सदमा है। बता दें कि जलगांव के रहने वाले योगेश का जन्म सितंबर 1976 में एक किसान परिवार में हुआ था। अभिनय में कोई गॉडफादर ना होने पर भी योगेश ने अपनी मेहनत और लगन के दमपर अपनी पहचान मराठी, हिंदी और भोजपुरी सिनेमा में बनाई। मनोरंजन जगत से पहले वह भारतीय सेना में थे। उन्होंने भोजपुरी से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। उन्होंने मुंबईचे शहाणे, समसारची माया जैसी कई मराठी फिल्मों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। उनके इस तरह जाने से उनके फैंस को काफी शोक लगा है।
अभिनेता योगेश महाजन का दिल का दौरा पडऩे से हुआ निधन
भोजपुरी व मराठी फिल्मों में बनाई थी जगह
281
previous post