अभिनेता सोनू सूद ने डॉ. मनमोहन को दी श्रद्धांजलि

by TheUnmuteHindi
अभिनेता सोनू सूद ने डॉ. मनमोहन को दी श्रद्धांजलि

अभिनेता सोनू सूद ने डॉ. मनमोहन को दी श्रद्धांजलि
कहा, उनका योगदान इतिहास में रहेगा अंकित
चंडीगढ़, 29 दिसंबर : देश के पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन ङ्क्षसह के निधन के बाद जहां पूरा देश और विदेशों से भी राजनेता उनको याद कर रहे हैं, वहीं फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियां भी उनको श्रद्धांजलि दे रही हैं। आज बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी और उन्हें एक ‘दूरदर्शी’ नेता बताया, जिनका योगदान भारत के इतिहास में हमेशा के लिए अंकित रहेगा। सोनू सूद ने देश में डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा लाए गए बड़े बदलावों पर प्रकाश डालते हुए अपना गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, डॉ. मनमोहन सिंह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिनकी वजह से देश में कई बड़े बदलाव हुए। उनका नेतृत्व आने वाली पीढिय़ों को प्रेरित करता रहेगा और भारत को उनकी विरासत पर गर्व है। आने वाली पीढ़ी भी उनका शुक्रिया अदा करेगी और उम्मीद करेगी कि ऐसे और नेता राजनीति में आएं, ताकि देश का भला हो हमें उन पर गर्व है। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन ङ्क्षसह के जाने के साथ देश को ना पूरा होने वाला घाटा पड़ा है क्योंकि देश की तरक्की में उनका बहुमूल्य योगदान है।

You may also like