अभिनेता मुश्ताक को अगवा कर वसूले 2 लाख रुपए

by TheUnmuteHindi
अभिनेता मुश्ताक को अगवा कर वसूले 2 लाख रुपए

अभिनेता मुश्ताक को अगवा कर वसूले 2 लाख रुपए
मुंबई, 11 दिसंबर : बालीवुड अदाकारों को इंवेंट के बहाने बुलाकर अगवा करने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कॉमेडियन सुनील पाल के बाद अब मशहूर अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरण और वसूली का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार इस मामले में अभिनेता मुश्ताक खान बड़ी मुश्किल से आरोपियों के चंगुल से छूटे हैं तथा उन्होंने सुरक्षित वापिस पहुंच कर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। इस संबंध में बिजनौर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों के खिलाफ अपहरण और फिरौती की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मेरठ निवासी व्यक्ति ने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करने के लिए एक इवेंट में शामिल होने के बहाने अभिनेता को बुलाया और उन्हें एडवांस में 50 हजार रुपये। 20 नवंबर को मुश्ताक खान मुंबई से दिल्ली पहुंचे, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट से मेरठ जाते समय हाईवे पर उनका अपहरण कर लिया गया।मुश्ताक खान ने बताया कि कैब में ड्राइवर के साथ एक और व्यक्ति सवार था। मेरठ हाईवे पर गाड़ी को रोककर उन्हें दूसरी गाड़ी में बैठाया गया। इसके बाद ड्राइवर ने दो और लोगों को गाड़ी में बैठा लिया। जब उन्होंने आपत्ति की तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें कब्जे में ले लिया। अपहरणकर्ता उन्हें एक अज्ञात स्थान पर ले गए और एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। अपहर्ता कड़ी मशक्कत के बावजूद, खान और उनके बेटे के बैंक खातों से केवल 2 लाख रुपये ही ले पाए और मुश्ताक बड़ी मशक्कत के बाद उनके चंगुल से छूठे, जिसके संबंध में पुलिस द्वारा गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।

You may also like