अभिनेता गुरुचरन ङ्क्षसह सोढ़ी आर्थिक समस्याओं से घिरे
कहा, कई लोगों तथा बैंकों का चुकाना है कर्ज
मुंबई : तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल के प्रसिद्ध किरदार अभिनेता गुरुचरण ङ्क्षसह सोढी उर्फ रोशन सिंह सोढ़ी इन दिनों आर्थिक समस्याओं के साथ जूझ रहे हैं। जानकारी के अनुसार इसमें काम करने वाले ज्यादातर कलाकारों को उनके शो के नाम से ही जाना जाता है। इन दिनों रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले अभिनेता गुरुचरण सिंह सुर्खियों में हैं। शरीर की कमजोरी के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके साथ ही, जानकारी सामने आई कि उनके ऊपर कर्ज का बोझ है। आखिरकार अब एक्टर ने अपनी सेहत से लेकर आर्थिक समस्याओं पर खुलकर बात की है। गुरुचरण सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने हेल्थ अपडेट देते हुए आर्थिक तंगी से गुजरने की जानकारी दी। वीडियो में उन्होंने भगवान और प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही, उन्होंने बीते कुछ सालों के अपने संघर्ष के बारे में बताया है। गुरुचरण ने आगे बताया कि उन पर बैंकों और क्रेडिट कार्ड कंपनियों का 60 लाख रुपये का कर्ज है और 60 लाख रुपये उन लोगों का भी है जिन्होंने उन्हें पैसे उधार दिए हैं।
कहा, मैंक थक गया हूं और कुछ कमाना चाहता हूं
एक्टर ने इसी कड़ी में बताया, मेरे ऊपर बहुत ज्यादा कर्ज है। मुझे बैंकों और क्रेडिट कार्ड कंपनियों का 60 लाख रुपये चुकाना है। इसके अलावा मेरे कुछ अच्छे परिचितों ने मुझे पैसे उधार दिए हैं, इसलिए मुझे उनका भी उतना ही कर्ज चुकाना है। कुल मिलाकर मेरा कर्ज करीब 1.2 करोड़ रुपये है, गुरुचरण सिंह ने यह भी बताया कि वह 34 दिनों से लिक्विड डाइट पर हैं। एक्टर ने कहा, मैंने 34 दिनों से खाना खाना बंद कर दिया है। मैं लिक्विड डाइट पर हूं और दूध, चाय और नारियल पानी पी रहा हूं। पिछले 4 सालों से मैंने सिर्फ असफलता ही देखी है। मैं अलग-अलग चीजें करने की कोशिश कर रहा हूं। बिजनेस और कई दूसरी चीजें करने की कोशिश की, लेकिन हर चीज में नाकाम रहा। अब मैं थक गया हूं और कुछ कमाना चाहता हूं।
अभिनेता गुरुचरन ङ्क्षसह सोढ़ी आर्थिक समस्याओं से घिरे
कहा, कई लोगों तथा बैंकों का चुकाना है कर्ज
71
previous post