मुंबई, 28 नवंबर : फिल्म अभिनेता धनुष और उनकी पत्नी एश्वर्या रजनीकांत ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला करते हुए एक दूसरे से तलाक ले लिया है। जानकारी के अनुसार दोनों ने 2022 में अलग होने का ऐलान किया था। 17 जनवरी 2022 को, धनुष और ऐश्वर्या ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर अपने अलग होने का ऐलान किया था। उन्होंने लिखा था- ’18 साल की दोस्ती, पति-पत्नी और माता-पिता के रूप में एक साथ बिताए गए समय के बाद, हम दोनों ने अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है। इसके बाद उन्होंने परिवार न्यायालय का रुख किया और आपसी सहमति से तलाक की अपील की। वहीं अब फाइनली दोनों की राहें अलग हो गई हैं। जी हां, धनुष और ऐश्वर्या के तलाक को अब कोर्ट की भी मंजूरी मिल गई है। 27 नवंबर 2024 को चेन्नई फैमिली कोर्ट ने इस तलाक को मंजूरी दे दी। शादी के 20 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है।
अभिनेता धनुष और ऐश्वर्या ने लिया तलाक
60
previous post