अमेरिका, 20 मार्च : हमास समर्थित गतिविधियों में छात्रों के शामिल होने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। अब अमेरिका में एक अन्य छात्र पर कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार अमेरिका में संघीय आव्रजन अधिकारियों ने एक भारतीय शोधार्थी को हिरासत में लिया है। मीडिया में प्रसारित एक खबर में यह जानकारी दी गई। हमास समर्थित गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों के बाद कोलंबिया विश्वविद्यालय की एक भारतीय छात्रा के स्वदेश लौटने के एक सप्ताह से भी कम समय में यह मामला सामने आया है। जानकरी के अनुसार बदर खान सूरी, एडमंड ए वाल्श स्कूल ऑफ फॉरेन सर्विस, जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी, वाशिंगटन डीसी में अलवलीद बिन तलाल सेंटर फॉर मुस्लिम-क्रिस्चियन अंडरस्टैंडिंग में पोस्टडॉक्टरल फेलो हैं। जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में रिसर्चर्स सूरी को सोमवार रात वर्जीनिया में उनके घर के बाहर फेडरल एजेंट्स के जरिए गिरफ्तार कर लिया गया है।
बदर खान का किया जा रहा वीजा रद्द
जानकारी के अुनसार बदर खान को बताया गया कि उनका वीजा रद किया जा रहा है। उनपर सरकार ने इजरायल के प्रति अमेरिकी विदेश नीति का विरोध करने का आरोप लगाया है। सूरी की शादी एक अमेरिकन सिटिजन से हुई है। उनके वकील के अनुसार, वह इमिग्रेशन कोर्ट में तारीख का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 2009 से अब तक कुल 15,952 भारतीयों को अमेरिका की ओर से निर्वासित किया गया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल ही में कहा था कि भारत सरकार उन 295 लोगों की राष्ट्रीयता की जांच कर रही है, जो अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन की हिरासत में हैं।