मुंबई, 24 सितंबर : महाराष्ट्र के एक कस्बे में आज पुलिस के साथ दो बच्चियों के यौन उत्पीडऩ के आरोपी की हुई मुठभेड़ में उक्त आरोपी की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार अधिकारी ने बताया कि स्कूल में सफाईकर्मी के रूप में काम करने वाले अक्षय शिंदे को सोमवार को एक अन्य मामले की जांच के सिलसिले में जब तलोजा जेल से बदलापुर ले जाया जा रहा था तभी उसने पुलिसकर्मियों में से एक की रिवॉल्वर छीन ली और गोली चला दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि घटना के बाद, उसे कालवा स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चोटों के चलते उसने दम तोड़ दिया। विपक्षी दलों द्वारा घटना पर आश्चर्य जताये जाने और इसकी व्यापक व न्यायिक जांच की मांग के बीच, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को आत्मरक्षा में गोली मारी, जबकि कुछ ने इसका विरोध किया है।
बच्चियों से यौन उत्पीडऩ का आरोपी पुलिस कार्रवाई में ढेर
96