पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण स्थल पर हादसा, एक की मौत, कंपनी की लापरवाही पर सवाल

by Manu
स्कूल बस हादसा

कांगड़ा, 09 अगस्त 2025: कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण के दौरान एक दुखद हादसा सामने आया है, जिसमें 52 वर्षीय रविंद्र कुमार की मौत हो गई। रविंद्र कुमार, पुत्र चानू राम, गांव नशैहरा, डाकघर रैत, तहसील शाहपुर के निवासी थे। पुलिस ने इस मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बीती रात रविंद्र रैत से करीब आधा किलोमीटर दूर अपने गांव नशैहरा जा रहे थे। रास्ते में एक पुलिया को पार करते समय उनका पैर फिसल गया और वे नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। देर रात तक जब रविंद्र घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। शनिवार सुबह उनकी लाश पुलिया के नीचे मिली।

बताया जा रहा है कि फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी ने पुलिया की भराई नहीं की थी, जिसके कारण लोगों के लिए एक फट्टे के सहारे वैकल्पिक रास्ता बनाया गया था।

ये भी देखे: हिमाचल प्रदेश के लाहौल में दर्दनाक हादसा, पानी के टैंक में डूबने से 2 बच्चों की मौत

You may also like