कांग्रेस की ईवीएम पर आपत्ति को अब्दुल्ला ने किया खारिज

by TheUnmuteHindi
कांग्रेस की ईवीएम पर आपत्ति को अब्दुल्ला ने किया खारिज

कांग्रेस की ईवीएम पर आपत्ति को अब्दुल्ला ने किया खारिज
नई दिल्ली, 16 दिसंबर : कांग्रेस द्वारा ईवीएम पर उठाए जा रहे सवालों को लेकर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस पार्टी से कहा है कि वह ईवीएम को लेकर शिकायतें करना बंद करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चुनाव परिणाम स्वीकार करने चाहिए। परिवारवाद की राजनीति को लेकर भाजपा की आलोचना को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक परिवार से जुड़ा होना आजीवन सफलता की कुंजी नहीं है। उमर ने साथ ही प्रश्न किया कि सत्तारूढ़ पार्टी अपने सहयोगी उन दलों के समक्ष इस मुद्दे को क्यों नहीं उठाती, जिन पर परिवारवाद को कायम रखने के आरोप लगाए जा सकते हैं। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने सहयोगी के साथ टकराव के एक और मुद्दे को छेड़ते हुए कांग्रेस की ईवीएम पर तीखी आपत्ति को खारिज कर दिया और एक तरह से भाजपा के रुख को दोहराते हुए कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि जब आप चुनाव जीतें तो परिणाम स्वीकार कर लें और जब हार जायें तो ईवीएम पर दोष मढ़ दें।

You may also like