गैस सिलेंडर की कीमतों और किल्लत को लेकर AAP ने चंडीगढ़ में किया विरोध प्रदर्शन

by Manu
AAP Protest गैस सिलेंडर

चंडीगढ़, 17 मार्च 2026: रसोई गैस की कीमतों और गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) चंडीगढ़ ने सेक्टर-17 प्लाज़ा केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में आप कार्यकर्ताओं और आम जनता ने “नरेंद्र मोदी ने किया सरेंडर, गायब हुआ गैस सिलेंडर” के नारे लगाए।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आप नेताओं ने कहा कि जो भाजपा नेता विपक्ष में रहते हुए 400 रुपये के सिलेंडर पर सड़कों पर बैठकर छातियां पीटते थे, आज वे 1000 पार कर चुके सिलेंडर पर गूंगे और बहरे हो चुके हैं। मोदी सरकार ने आम आदमी की थाली और महिलाओं के घर के बजट पर सीधे ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ कर दी है। एक तरफ महंगाई से जनता की कमर टूट चुकी है, तो दूसरी तरफ अब गैस की सप्लाई रोककर जानबूझकर किल्लत (आर्टिफिशियल शॉर्टेज) पैदा की जा रही है, ताकि पूंजीपतियों की जेबें भरी जा सकें।

आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार को खुली चेतावनी दी है कि यह प्रदर्शन सिर्फ एक झांकी है। अगर गैस सिलेंडर की कीमतों पर तुरंत लगाम नहीं लगाई गई और शहर में सप्लाई व्यवस्था सुचारू नहीं हुई, तो आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरकर इस आंदोलन को और उग्र करेगी और भाजपा नेताओं का घर से निकलना मुश्किल कर दिया जाएगा।

प्रदर्शन में पूर्व मेयर कुलदीप कुमार, काउंसलर हरदीप सिंह, जनरल सेक्रेटरी सन्नी औलख, अंजू कट्याल, योगेश ढींगरा, जसबीर सिंह लाडी, शादाब राठी, ललित मोहन, मेवा राम और स्टेट मीडिया इंचार्ज विक्रांत ए. तंवर मौजूद रहे। शिशुपाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित थे।

ये भी देखे: जालंधर में गैस सिलेंडर कालाबाजारी रोकने के लिए डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

You may also like