आप पार्टी ने विधान सभा चुनाव को लेकर की दूसरी लिस्ट जारी

by TheUnmuteHindi
आप पार्टी ने विधान सभा चुनाव को लेकर की दूसरी लिस्ट जारी

आप पार्टी ने विधान सभा चुनाव को लेकर की दूसरी लिस्ट जारी
नई दिल्ली, 9 दिसंबर : दिल्ली में होने जा रही विधान सभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने अपने कमर कसे कस लिए हैं। जानकारी के अनुसार दिल्ली में आम आदमी पार्टी की पीएसी की बैठक हुई, जिसमें पार्टी ने 20 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में भी कई नेताओं के टिकट कटे हैं तो कई की सीटों को बदल दिया गया है। मनीष सिसोदिया इस बार जंगपुरा से चुनाव लड़ेंगे। वहीं राखी बिड़ला मादीपुर से चुनाव लड़ेंगी। इसी तरह अन्य को लेकर भी फेरबदल किया गया है। जानकारी के अनुसार पार्टी द्वारा जारी की सूची अनुसार नरेला से दिनेश भारद्वाज, तिमारपुर से सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू, आदर्श नगर से मकेश गोयल, मुंडका से जसबीर कराला, मंगोलपुरी से राकेश जाटव धर्मरक्षक, रोहिणी से प्रदीप मित्तल, चांदनी चौक से पुनरदीप सिंह साहनी,पटेल नगर से परवेश रतन, मादीपुर से राखी बिड़ला,. जनकपुरी से प्रवीन कुमार, बिजवासन से सुरेंद्र भारद्वाज, पालम से जोगिंदर सोलनकी, जंगपुरा से मनीष सिसोदिया,, देवली से प्रेम कुमार चौहान, त्रिलोकपुरी से अंजना पारचा, पटपडग़ंज से अवध ओझा, कृष्णा नगर से विकास बग्गा, गांधी नगर से नवीन चौधरी, शाहदरा से पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी, मुस्तफाबाद से आदिल अहमद खान के नाम शामिल हें।

You may also like