आप नेताओं ने दिल्ली में भाजपा पर पैसे बांटने के लगाए आरोप

संजय ने ईडी को सौंपी शिकायत

by TheUnmuteHindi
आप नेताओं ने दिल्ली में भाजपा पर पैसे बांटने के लगाए आरोप

आप नेताओं ने दिल्ली में भाजपा पर पैसे बांटने के लगाए आरोप
संजय ङ्क्षसह ने ईडी को सौंपी शिकायत
नई दिल्ली, 27 दिसंबर : आम आदमी पार्टी के नेताओं ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले लोगों में भाजपा द्वारा पैसे बांटने का आरोप लगाया है। इस संबंधी आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले लोगों को नकदी बांटने के आरोप में भाजपा के दो नेताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को एक शिकायत भी सौंपी है।
आप नेताओं ने पत्रकारों से कहा, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्वाचन क्षेत्र में (बुधवार को) मतदाताओं को 11-11 सौ रुपये खुलेआम रिश्वत के रूप में दिए गए। यदि ईडी पूर्व सांसद वर्मा के आवास पर छापा मारे तो करोड़ों रुपये बरामद होंगे। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल 2013 से विधानसभा में नई दिल्ली सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, वह अगले वर्ष में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए इस निर्वाचन क्षेत्र से ‘आप’ के उम्मीदवार हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनाव अगले वर्ष फरवरी में होने की संभावना है।
संजय सिंह ने ईडी पर निशाना साधा जब वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा और पूर्व विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ शिकायत देने के लिए एजेंसी के अधिकारियों से नहीं मिल पाए। सिंह ने कहा कि उन्होंने ‘आप की ओर से शिकायत देने के लिए शाम चार बजे ईडी अधिकारियों से मिलने के लिए एक ईमेल भेजकर समय मांगा था। उन्होंने कहा कि एजेंसी ने ‘आप की शिकायत तो प्राप्त की गई, लेकिन उसके अधिकारियों ने पार्टी के प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिले। उन्होंने भाजपा पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है तथा इसकी जांच की मांग की है।

You may also like