ceasefire : आप नेता मनीष सिसोदिया ने सीजफायर को लेकर उठाए सवाल

by TheUnmuteHindi
manish

चंडीगढ़, 14 मई 2025 : ceasefire : आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता व आप पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने ऑप्रेशन सिंदूर के दौरान अचानक सीजफायर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछते हुए कहा कि यह सवाल देश की जनता पूछ रही है और प्रधानमंत्री को स्पष्टीकरण देना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी को देना चाहिए जवाब

मनीष सिसोदिया ने कहा कि अंऑप्रेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना लगातार पाकिस्तान पर कार्रवाई कर रही थी और लड़ाई में पाकिस्तान के मुकाबले काफी मजबूत स्थिति में थी, लेकिन सरकार की तरफ से अचानक सीजफायर की घोषणा कर दी गई। इस घोषणा से पूरे देश को हैरानी हुई और उनके मन में कई सवाल और संशय पैदा हुए, जिसका जवाब न तो सरकार ने न ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल के अपने भाषण में दिया। जबकि कल लोगों को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री सीजफायर को लेकर उपजे सभी सवालों का जवाब देंगे और संशय स्पष्ट करेंगे लेकिन उन्होंने सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें की।

अचानक सीजफयर क्यों किया

उन्होंने कहा कि यहां महत्वपूर्ण सवाल उठता है कि जब पूरा देश और विपक्ष सरकार के साथ खड़ी थी, भारतीय सेना मजबूत स्थिति में थी और आप खुद मान रहे हैं कि पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है, तो आपने अचानक सीजफायर क्यों कर दिया? उन्होंने कहा कि सरकार को इन सवालों का जवाब देना चाहिए।

यह भी देखें : मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर निशाना साधा, दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल

You may also like