आप के उम्मीदवार नगर निगम/कौंसिल चुनावों में भारी बहुमत से जीत प्राप्त करेंगे : हरचंद सिंह बरसट

राज्य महासचिव ने कहा – पंजाब सरकार द्वारा हर वर्ग की भलाई हेतु लिये गए फैसलों से आम जनता बहुत खुश

by TheUnmuteHindi
आप के उम्मीदवार नगर निगम/कौंसिल चुनावों में भारी बहुमत से जीत प्राप्त करेंगे : हरचंद सिंह बरसट

आप के उम्मीदवार नगर निगम/कौंसिल चुनावों में भारी बहुमत से जीत प्राप्त करेंगे : हरचंद सिंह बरसट
राज्य महासचिव ने कहा – पंजाब सरकार द्वारा हर वर्ग की भलाई हेतु लिये गए फैसलों से आम जनता बहुत खुश
पटियाला : आम आदमी पार्टी (आप), पंजाब के राज्य महासचिव स. हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार की अच्छी कार्यगुजारी से लोग बहुत खुश हैं। नगर निगम, नगर कौंसिल, नगर पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है और चुनाव में आप के उम्मीदवार बड़े स्तर पर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की तरफ से पढ़े-लिखे, ईमानदार, सूझवान लोगों को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

स. बरसट ने कहा कि पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा लोक भलाई के कार्य किए जा रहे हैं, जिसके चलते आज पंजाब प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। पंजाब के लोगों को अच्छा स्वास्थ्य और अच्छी शिक्षा प्रदान की जा रही हैं। 600 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है। बिना किसी रिश्वत या सिफारिश के करीब 50 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। खेतों को नहरों का पानी देना, स्कूल ऑफ एमिनेंस, सड़क सुरक्षा फोर्स सहित पंजाब में नई इंडस्ट्री लगाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सार्थक कदम उठाए गए हैं, जिससे लोगों का आप सरकार पर पूरा भरोसा है।

राज्य महासचिव ने कहा कि पंजाब को रंगला पंजाब बनाने के लिए पंजाब सरकार की ओर से लगातार कार्य किए जा रहे हैं। राज्य में खेल सभ्याचार को विकसित करने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, ताकि पंजाब में खेलों को प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों, प्रशासनिक सुधारों से लेकर भ्रष्टाचार पर नकेल कसने और हर वर्ग की भलाई हेतु लिए गए फैसलों से आम जनता बहुत खुश है, जिसके चलते नगर निगम, नगर कौंसिल चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने आप के वालंटियर्स से कहा कि पंजाब सरकार की नीतियों और कार्यों को घर-घर जाकर लोगों तक पहुंचाया जाए, ताकि लोगों को इनका लाभ मिल सके।

You may also like