दिल्ली में विधान सभा चुनाव को लेकर आप पार्टी ने किया ऐलान

डॉ. अंबेडकर सम्मान स्कालरशिप योजना का किया ऐलान

by TheUnmuteHindi
दिल्ली में विधान सभा चुनाव को लेकर आप पार्टी ने किया ऐलान

दिल्ली में विधान सभा चुनाव को लेकर आप पार्टी ने किया ऐलान
डॉ. अंबेडकर सम्मान स्कालरशिप योजना का किया ऐलान
नई दिल्ली, 24 दिसंबर : दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर हर पार्टी द्वारा पूरी जोर अजमाई की जा रही है। अब आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दलित समाज के लिए बड़ी घोषणा की। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने डॉ. आंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप योजना का एलान किया था। इससे पहले भी आप कई लोकलुभावन योजना की घोषणा कर चुकी है, जिसमें बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना और ऑटोवालों को पांच बड़ी गारंटी, महिला सम्मान योजना आदि शामिल हैं। बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी-बड़ी चुनावी घोषणाएं कर रहे हैं। एक बार फिर अरविंद केजरील ने एक और चुनावी वादा किया है।
दिल्ली में हम देंगे 24 घंटे साफ पानी : केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हम 24 घंटे साफ पानी देंगे। प्लांट लगाकर अमोनिया को हटाएंगे। वहीं ढाई हजार टुवेल लगाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजेंद्र नगर विधानसभा की एक कॉलोनी में आज से 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू हो रही है। इसे जल्द ही पूरी दिल्ली में शुरू किया जाएगा। बीते मंगलवार को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए। मुख्यमंत्री आतिशी और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पूर्वी किदवई नगर से महिला सम्मान राशि योजना के लिए पंजीकरण का आगाज किया। योजना में महिलाओं को 2,100 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। इसी तरह, 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों के मुफ्त इलाज की संजीवनी योजना के रजिस्ट्रेशन भी जंगपुरा से शुरू हो गए।

You may also like