आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री आतिशी की फोटो की शेयर

by TheUnmuteHindi
आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री आतिशी की फोटो की शेयर

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर : आम आदमी पार्टी ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री से राष्ट्रीय राजधानी के 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगले को ‘जबरन खाली’ कराया गया है, जिसके बाद अब पार्टी द्वारा दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी अपने कालकाजी स्थित आवास पर सामान के कार्टन के बीच फाइलों पर दस्तखत कर रही हैं। इससे सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए ‘आप’ नेता संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को निशाने पर लिया और कहा कि वह दिल्ली के लोगों के लिए काम करने के आतिशी के जज़्बे को नहीं छीन सकती। उन्होंने भाजपा पर नवरात्रि में एक महिला मुख्यमंत्री का सामान उनके ‘घर’ से फिंकवाने का भी आरोप लगाया।सिंह ने यहां सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा पर मुख्यमंत्री आवास पर जबरन कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। राज्यसभा सदस्य ने कहा, यह एक चुनी हुई महिला मुख्यमंत्री और दिल्ली की जनता का घोर अपमान है। 27 साल से दिल्ली की सत्ता से बाहर रहने वाली पार्टी मुख्यमंत्री के घर पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रही है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा और लोगों केसामने सच सामने लाया जाएगा।

You may also like