आम आदमी पार्टी ने सभी विधायकों की बुलाई बैठक
13 फरवरी को चंडीगढ़ में होगी बैठक
नई दिल्ली, 10 फरवरी : दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की हुई हार के बाद अब पार्टी ने इस पर विचार चर्चा शुरू कर दीहै। बता दें कि अब पार्टी ने इसको लेकर सभी विधायकों की मीटिंग बुलाई है।जानकारी के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने मंगलवार को प्रदेश के सभी विधायकों को दिल्ली में बैठक के लिए बुलाया है। इसी के चलते पंजाब सरकार की आज होने वाली कैबिनेट की मीटिंग स्थगित कर दी गई है। अब यह बैठक 13 फरवरी को चंडीगढ़ में दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी।
पंजाब में आप के हैं 93 विधायक
जानकारी के अनुसार लुधियाना वेस्ट के आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी की अपनी ही पिस्तौल की गोली लगने से मौत हो गई थी जिसके कारण यह सीट खाली हो गई है। विधायकों की बैठक बुलाए जाने से यह बात स्पष्ट हो गई है कि अब पार्टी की नजर पंजाब पर होगी। बता दें कि पंजाब में आप के 93 विधायक हैं। यह पहला मौका नहीं है जब केजरीवाल ने विधायकों व मंत्रियों को बैठक के लिए दिल्ली बुलाया हो। इससे पहले भी वह ऐसा करते रहे हैं। दिल्ली में आप को करारी हार का सामना करना पड़ा। आप को इस बार सिर्फ 22 सीटों पर संतोष करना पड़ा। वहीं, बीजेपी ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। दरअसल दिल्ली चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार अब केवल पंजाब में ही बची है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल अब पंजाब का रुख कर सकते हैं। बाजवा ने कहा था कि आप के कई विधायक पार्टी छोडऩे को तैयार हैं। ऐसे में आप में आने वाले दिनों में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। यहां तक की प्रदेश में आप मध्यावधि चुनाव कराने के लिए भी रणनीति तैयार कर सकती है।
49